सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए SC ST एक्ट के फैसले के विरुद्ध भारत बंद के आवाहन पर आज दलित समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में जम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंचकूला राजीव कॉलोनी से लेकर लघु सचिवालय स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर कूच किया जहाँ पहुँच वह अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगे। इस दौरान भारी संख्यां में SC ST समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंचकूला सेक्टर 17 – 18 चौक पर जाम लगा दिया जिस कारण यातायात प्रभावित हुआ। स्थित पर काबू पाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सर्व कर्मचारी संघ और सीटू कर्मचारी भी SC ST समाज के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
