Sunday , 1 November 2026

तेरापंथ धर्मसंघ के 259 वें स्थापना दिवस पर निकली गई अनुशासन रैली

टोहाना, 28 जुलाई(नवल सिंह): तेरापंथ धर्मसंघ के 259 वें स्थापना दिवस पर टोहाना में अनुशासन रैली का आयोजन किया गया। तेरापंथ सभा प्रधान अजय जैन के नेतृत्व में अनुशासन रैली महाराजा अग्रसेन चौक से रवाना हुई। यह रैली घंटाघर चौक, लक्कड़ मार्केट व रेलवे रोड होते हुए तेरापंथ जैन भवन में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। रैली में शामिल बजरंग मॉडल स्कूल व मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने जयघोषों व नारों के साथ जीवन में अनुशासन अपनाने का संदेश दिया तथा शुद्ध खानपान, संयमित जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण व निज पर शासन फिर अनुशासन का संदेश दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री मान कुमारी जी के सानिध्य व प्रधान अजय जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तेरापंथ के संस्थापक आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के अवदानों ए संघर्ष व मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए गुणगान भी किया गया। साध्वी श्री मान कुमारी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में एक गुरु और एक विधान सर्वोपरि है जो 259 साल से निरंतर प्रवाहमान है। वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी के नेतृत्व में तेरापंथ निरन्तर गतिमान है। तेरापंथ के करीब 700 साधु साध्वी देश विदेशों में लोगों को ज्ञान, दर्शन, तप व चरित्र के प्रति जागरूक तथा मानव जीवन के कल्याण करने का काम कर रहे हैं।

 

साध्वी कीर्ति रेखा, साध्वी कुशल प्रज्ञा व साध्वी कमल प्रभा ने भी धर्म का पालन कर आत्मकल्याण का आह्वान किया। महिला मंडल की बहनों ने संवाद के माध्यम से तेरापंथ की जानकारी दी। वक्ताओं सभा संरक्षक रायचंद जैन, पूर्व प्रधान सुशील जैन, कमला देवी व प्रधान अजय जैन आदि ने अपने आराध्य के नाम का गुणगान किया व मंच संचालन साध्वी इंदु यशा ने किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *