तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम: रेल यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा। इसके साथ ही 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है, जो यात्री के आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या है नया नियम?
-
1 जुलाई 2025 से IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी।
-
15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP वेरिफिकेशन जरूरी।
-
बिना OTP के टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।
टिकट बुकिंग होगी पारदर्शी
रेलवे बोर्ड के अनुसार, इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी और सामान्य यात्रियों के लिए सुगम बनाना है। यह नियम IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर लागू होगा।
एजेंटों पर सख्ती
रेलवे ने टिकट दलालों पर लगाम कसते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब रेल टिकट एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे:
-
AC क्लास के लिए बुकिंग: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक
-
नॉन-AC क्लास के लिए: सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक
IRCTC प्रोफाइल को ऐसे करें आधार से लिंक
-
IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें।
-
‘My Account’ सेक्शन में जाकर ‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन चुनें।
-
आधार नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को सबमिट करें।
-
आपका प्रोफाइल आधार से लिंक हो जाएगा।
सिर्फ 10% यूजर ही आधार वेरिफाइड!
IRCTC के अनुसार, इसके 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स में से सिर्फ 10% ही आधार वेरिफाइड हैं। रेलवे अब इस प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए सख्ती से इन नियमों को लागू करेगा।
अब 24 घंटे पहले बनेगा चार्ट
रेलवे एक और नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। जल्द ही ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले तैयार होगा। इससे यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने या न होने की जानकारी समय रहते मिल जाएगी और वे बेहतर योजना बना सकेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
