Monday , 27 July 2026

ढाबे पर चोरी की एक अनोखी वारदात,सीसीटीवी कैमरे में कैद

यमुनानगर, 25 जून(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई। जिसमें चोर न केवल चोरी करते हुए नजर आए बल्कि चोरों ने पैसे और मोबाइल चुराने के बाद होटल में पडी खाने पीने की चीजों का भी आनंद उठाया। हालाकि ढाबे में सीसीटीवी  कैमरे लगे हुए थे। लेकिन इस बात से बेखबर चोर खाने की चीजों का आनंद लेते कैमरे में कैद हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सीसीटीवी  कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार जोकि ढाबे के बाहर आकर रूकी उसमें से पांच लोग बाहर निकले और ढाबे के अंदर घुसने से पहले चोरों ने टेबल पर पडा एक मोबाइल अपनी जेब में डाल लिया। जिसके बाद एक एक करके पांच चोर ढाबे में दाखिल हुए और ढाबे में पडे कैश को उठाने के बाद टेबल पर रखे खाने के समान को भी चखते  नजर आए। लेकिन बात यहीं पर नही रूकी चोरों ने फ्रिज खोला और अंदर रखी लिम्का की बोतल को उठाना शुरू किया और बाहर ले जाकर चोर उसी ठंडे का मजा लेते हुए भी दिखाई दिए। ऐसे में चोरों  के साथ हल्की उम्र के लडके भी फ्रिज से ठंडा निकलते नजर आए। एक चोर तो ढाबे के बाहर कुर्सी डाल कर बैठा गया और ठंडे का आनंद लेने के बाद चोर कार में सवार होकर फरार हो गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *