बलात्कार के दोषी राम रहीम की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार कस रहे शिकंजे के बीच अब ईडी ने डेरा सच्चा सौदा की प्रॉपर्टी का हिसाब लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए ईडी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी को डेरे की संपत्ति और आय के साधनों की जांच के आदेश दिए। हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि रिटायर्ड सेशन जज एके एस पवार, जो रिपोर्ट केंद्र और हरियाणा सरकार को सौंपेंगे, वह रिपोर्ट आयकर और ईडी के अधिकारी अगर जरूरत लगे तो देख सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
