Sunday , 26 July 2026

डम्फर चालक की लापरवाही से गई तीन वर्षीय बच्चे की जान

मिट्टी से भरे डम्फर के नीचे आने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना उपमण्डल के गांव कन्हड़ी की हैं जहाँ ईट के भटटे के बाहर बनी झुगी के समीप खेल रहे प्रवासी मजदूर के बच्चे को मिट्टी से भरे डम्फर चालक ने कुचल दिया और चालक मौके से फरार गया। बच्चे के सिर पर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रोड़ साईड दुर्घटना में एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। कल देर शाम होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम आज करवाया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *