Monday , 27 July 2026

ट्रक ड्राइवर को आई नींद की झपकी, पलटा ट्रक

करनाल, 29 अप्रैल। करनाल नेशनल हाईवे पर आईटी आई चौक के नजदीक कोल्ड ड्रिंक की पेटियों से भरा ट्रक पलट गया। यह ट्रक पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक चालक को नीद की झपकी लग गई और चालक अपना संतुलन खो बैठा जिसकी वजह से ट्रक नेशनल हाईवे पर पलट गया।
 हादसे के दौरन कोई भी चालक की मदद के लिए आगे नहीं है उलटा मौके का फयदा उठाकर वहां से गुजर रहे राहगीर कोल्ड ड्रिंक की पेटिया उठाकर रफू चक्कर हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक चालक की मदद की। गनीमत रही की इस हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *