टोहाना , 29 अगस्त(नवल सिंह): टोहाना शहर में दो अलग अलग जगह आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पहले मामले में अग्रसेन चोक स्थित दुर्गा मोबाइल की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में जिस वक्त आग लगी उस समय दुकान मालिक कहीं बहार गया हुआ था। आग के कारण दुकान में रखे मोबाइल, लेपटॉप, इन्वर्टर बैटरी और लाखों का अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। वहीं दूसरे मामले में शार्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लगी और घर में रखा डबल बैड, इन्वर्टर बैटरी, कपड़े, डाउनसीलिंग सहित अन्य सामान आग की भेट चढ़ गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें दोनों ही जगह आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही की दोनों ही जगह कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
