Sunday , 1 November 2026

जेल में बंद कैदी सोशल मीडिया के जरिये पुलिस की नाक के नीचे करता रहा नशे का कारोबार   

लुधियाना – लुधियाना के एंटी नारकोटिक सैल ने पुलिस की नाक के नीचे चल रहे नशे के कारोबार का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल को मिली कामयाबी से पंजाब का जेल प्रशासन और उसकी मुस्तैदी के दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं। क्यूंकि एंटी नारकोटिक्स सेल ने जिस शक्स को नशा कारोबार के आरोप में पकड़ा है वो शक्स पिछले चार साल से जेल में बंद अपने भाई के इशारों पर ही नशे का व्यापार कर रहा था।
लुधियाना पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने जेलों और नशा माफिया के बीच एक बड़े कोंटेक्ट का खुलासा करते हुए बानीश वर्मा नामक युवक को 53 ग्राम हेरोइन सहित लुधियाना के फुल्लांवाल चौक के निकट से काबू किया। बता दे कि बानिश वर्मा का भाई मोहित पिछले चार साल से जेल में है जो कि अपने भाई को फेसबुक व वीडियो कॉलिंग के जरिये नशा खरीदने ओर बेचना का काम करवाता था फिलहाल पुलिस के मुताबिक आगे की जांच पड़ताल जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक बानीश साइप्रस से होटल मैनेजमेंट का कोर्स का कोर्स कर चुका है और उसका भाई मोहित नशा तस्करी के केस में 10 साल की सजा काट रहा है और करीब 4 साल से जेल में है। उन्होंने बताया कि बानिश अपने भाई के साथ Facebook के जरिए संपर्क में रहता था और बीते करीब 5 महीनों से नशा तस्करी के व्यापार में लिप्त था । मोहित उसे जेल में से वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क करता था जिसके जरिए वह नशा बेचने वालों और ग्राहकों के साथ संपर्क करता था था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *