Sunday , 26 July 2026

जालंधर में लुटेरों ने कैश वैन को बनाया निशाना,एक करोड़ 14 लाख की लूट

जालंधर शहर के पास दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हाे गई। ये वारदात भोगपुर कस्बे के पास हुई है। लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक की कैश वैन लूट ली और फरार हो गए। वैन में 1 करोड़ 14 लाख रुपये थे। वारदात को एक कार और तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने अंजाम दिया। वारदात के बाद शहर मे हड़कंप मच गया और पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है और लुटेरों को दबोचने के लिए सक्रिय हो गई है। जालंधर से एचडीएफसी बैंक की कैश वैन दो करोड़ से ज्यादा रुपए लेकर बैक की विभिन्‍न जगहों पर एटीएम में डालने निकली थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रास्ते में भोगपुर के पास एक कार और तीन मोटरसाइकिलों में आए लुटेरों ने कैश वैन को रुकवा लिया। इससे पहले भी कैश वैन में बैठे लोग कुछ समझ पाते बदमाशों ने कैश वैन में ड्राइवर, बैंक के दो कर्मचारी और दो गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद वे वैन में मौजूद एक करोड़ 14 लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। कैश वैन में तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *