Saturday , 12 September 2026

जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद को भी हुआ कोरोना, खुद दी जानकारी

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस ने कहर मचा के रखा है। लाखों की तादाद में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं करोनाकाल में जरूरूमंदों की मदद के लिए हर समय आगे रहने वाले अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सोनू सूद ने हाल ही में अमृतसर में कोविड 19 की पहली डोज ली थी। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशंसक उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दी ये जानकारी

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव। सभी को हाय। आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और ध्यान रख रहा हूं लेकिन चिंता मत करिए। इसने मुझे अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। याद रखिए मैं हमेशा आप के लिए हूं।‘  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *