Sunday , 13 September 2026

जगाधरी के युवक की मानकपुर से बरामद हुई लाश, 4 दिन से लापता था मृतक युवक

बीते 4 दिन पहले जगाधरी से लापता हुए युवक का शव मंगलवार को मानकपुर से बरामद हुआ। शव की हालत इस कदर बिगड़ चुकी थी कि उसे पहचान पाना भी नामुमकिना था। परिवार के लोगो ने कपडो से लाश की शिनाख्त की। जानकारी के मुताबिक जगाधरी झंडा चैक निवासी 19 साल का वैभव फोटो ग्राफर था और वो किसी के फोन पर कुछ शुटिंग करने के लिए बाहर मानकपुर के लिए गया था। लेकिन फिर उस दिन के बाद से ही उसके बाद वैभव का फोन स्विच आफ था, उसका कुछ भी अता पता नहीं था। और आज जब उसी वैभव का की लाश बरामद हुई तो परिजन सकते में आ गए।

फिल्हाल पुलि की टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वैभव की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा तो पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कर सकती है। 

पुलिस की टीम तो अपनी जांच पड़ताल कर ही रही है। लेकिन इस मौत से कई सवाल खड़े होते हैं। एक तो युवक का शव इतनी क्षत विक्षत हालत में क्यों था। दूसरा ये कि जिस कैमरे को लेकर वो शुटिंग के लिए निकला था, आखिर वो कैमरा कहा है। फिल्हाल और भी ऐसे कई स्वाल हंै जिनको आधार बनाकर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *