Monday , 14 September 2026

छात्रसंघ चुनावों को लेकर इनसो का प्रदर्शन, इंदिरा गांधी कॉलेज में जाने का किया प्रयास

टोहना,17 अक्तूबर(नवल सिंह): टोहाना के भुना रोड स्थित इंदिरा गांधी कालेज में इनसो ने छात्रसंघ चुनावों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इनसो जिलाध्यक्ष जतिंन खिलेरी के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वहीं इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हलकी धक्का- मुक्की भी हुई ।
इनसो जिला प्रधान जतिंन खिलेरी ने बताया कि खट्टर सरकार छात्रों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव का यह मामला कोर्ट में चल रहा है उम्मीद है कि इस पर न्याय मिलेगा।
बता दें 22 साल बाद प्रदेश में छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं लेकिन अप्रत्यक्ष चुनाव करवाए जाने को लेकर इनसो सहित कई छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *