Saturday , 12 September 2026

छछरौली के बालकुंज से चार बच्चे हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस

यमुनानगर, 15 जून। यमुनानगर के कस्बा छछरौली स्थित बालकुंज से चार बच्चे बाथरूम की जाली को काट कर चादर के सहारे दूसरी मंजिल से नीचे उतरे और फरार हो गए। फरार बच्चों में से दो बच्चे नेपाल और दो यमुनानगर के है। जिनके बालकुंज से फरार होने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 गौरतलब हैं यमुनानगर के कस्बा छछरौली का यह बालकुंज चार साल पहले भी बच्चों के लापता होने के कारण सुर्खियों में आया था और अब एक बार फिर से बालकुंज से चार बच्चे फरार हो गए।  हालाकि पहले फरार हुए बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला था। लेकिन अब जो बच्चें फरार हुए है उनकों ढूँढना पुलिस के लिए भी एक बडी चनौती है।
बता दे, चारों बच्चे जिनमें दो नेपालऔर दो यमुनानगर के हैं बाथरूम की जाली को काटने के बाद चादर के सहारे नीचे उतरे और बालकुंज के पीछे के रास्ते से फरार हो गए। वहीं इस बात का पता चलते ही बालकुंज में हडकंप मच गया।  हैरानी इस बात की है कि बालकुंज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नही कर रहे। इसलिए अब उन बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्त करनी पड़ेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *