ट्राईसिटी में चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। चोर इन वारदातों को इतनी सफाई से अंजाम देते है जिन्हें देख कर कोई भी दंग रह जाए। चोरी की ऐसी ही एक और वारदात सीसीटीवी में कैद हुई जिसमे चोर ने इतनी सफाई से साईकल चोरी की किसी को तनिक भी भनक नहीं लगी। साइकिल चोरी की यह वारदात चंडीगढ़ सेक्टर -22 घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में साफ दिख रहा है एक चोर कितनी सफाई से घर में घुस कर कीमती साईकल को चोरी करने का प्रयास करता है।
देखते ही देखते कितनी सफाई से लॉक को खोलकर चोर चोरी करके निकल जाता है। चोरी की ऐसी ही कई वीडियो सीसीटीवी कैमरों में पहले भी कैद हुई हैं , लेकिन इक्के दुक्के चोर ही पुलिस के हत्थे चढ़े है। चोरी की बढ़ती वारदातों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि चोर चुस्त और पुलिस सुस्त ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
