नरवाना से चोरी का एक मामला सामने आया है जहां चोरों न केवल चोरी की वारदात को अंजाम दिया बल्कि दूकान में रखी कोल्ड ड्रिंक और ड्राई फ्रूट्स का भी मजा लिया। इतना ही नहीं चोर जाते जाते अपने साथ CCTV कैमरा और उसकी DVR भी उठा कर ले गए। चोरों ने शहर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड पर जैन बजट बाजार में लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। दुकान में हुई चोरी का पता दुकान मालिक को सुबह लगा जब वो अपनी दूकान पर आया तो देखा सारा सामना बिखरा पड़ा था। इतना ही नहीं पुलिस के हाथ कोई साबुत न लगे इसलिए चोर अपने साथ CCTV कैमरा और DVR भी ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
