Saturday , 25 July 2026

चोरों के हौंसले बुलंद,भट्टू मंडी में एक रात में तोड़े आधा दर्जन दुकानों के ताले

फतेहाबाद में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हे किसी का डर ही नहीं रहा,,,,जिसको चलते चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं,,,,,दरअसल चोरो ने एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़े, और लाखों की नगदी और सामान चुराकर फरार हो गए,,,,,,,दरअसल ये चोर बैखोफ हैं और इन्हें ना तो कानून का डर और न ही पुलिस का भय है,,,,,,बतादें कि बैखौफ चोरों ने बीती रात को फतेहाबाद के भट्टू मंडी में आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ दिए और दुकानों में रखे काजू, बादाम, बीडी के बंडल सहित अन्य खाने पीने का सामान और लाखों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए,,,,,और जब सुबह दुकानदार दुकानों पर आए तो दुकानों के ताले टूटे देखे,,,,,जिसको देखकर दुकानदारों के होश उड़ गए,,,,,,और जब दुकानों के अंदर जाकर उन्होंने सामान संभाला तो पता चला कि चोर उनका सामानलेकर फरार हो गए हैं,,,,,,,, वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरें में साफ दिखाई दिया कि एक युवक रात के करीब 1 बजकर 12 मिनट पर एक दुकान में घुस कर सामान खंगाल रहे हैं ,,,,,,,,और जो हाथ लगा उसे उठा कर फरार हो गया,,,,, वहीं एक अन्य फुटेज में बाइक सवार दो युवक राड एवं अन्य हथियार के साथ दुकानों के शट्टर उखाड़ते नजर आ रहे हैं,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल मंडी के दुकानदारों ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है,,,,, और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले के जांच आरंभ कर दी है,,,,,,

दरअसल बदमाशो के होसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं,,,,,,और बदमाशों को किसी का खौफ ही नहीं हैं,,,,,ना तो प्रशासन का और ना ही पुलिस का जिसके कारण चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं,,,,,एक ही रात में आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर लाखो की लुट को अंजाम देना इसका एक बड़ा सबूत हैं,,,,,,,चोर अब जिले में लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं,,,, और इन लुटेरों की वजह से दुकानदारों का चैन की नींद सोना दुशवार हो गया हैं,,,,,,लेकिन फिलहाल देखना होगा कि मामले में पुलिस इन चोरो को कब तक काबू कर पाती हैं,,,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *