Saturday , 25 July 2026

चार साल में महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीङन में चार गुणा बढोतरी: सुमित्रा चौहान

कांग्रेस की 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली जनआक्रोश रैली का निमंत्रण देने भिवानी पहुंची कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान। भिवानी पहुँचने पर सुमित्रा चौहान ने जिला प्रधान प्रेमवती गोयत के आवास पर महिलाओं की बैठक ली और बताया कि दिल्ली की जन-आक्रोश रैली में हरियाणा से 15 हजार और भिवानी से एक हजार महिलाऐं पहुंचेगी और भाजपा सरकार के ताबुत में किल का काम करेंगीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया से रुबरु होते हुए सुमित्रा चौहान ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल पहले किसानों, जवानों, महिलाओं व व्यापारियों को गुमराह कर सत्ता पा ली, लेकिन आज सरकार से हर वर्ग दुखी होकर आंदोलनरत है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढते अपराध, महंगाई व बेरोजगारी की मार सबसे ज्दादा महिलाओं पर पङती है। उन्होने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने हरियाणा से नारा तो ”बेटी बचाओ-बेटी पढाओ” का दिलाय लेकिन उस नारे को अपराधी बचाओ और अपराधियों को संरक्षण दो में बदल दिया। चौहान ने आरोप लगाया कि चार साल में महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीङन में चार गुणा बढोतरी हुई है।

वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं व लोकतंत्र खतरे में हैं। चौहान ने कहा कि मेवाल में छोटी बच्ची के साथ रेप की घटना को मुख्यमंत्री छोटी सी घटना बताते हैं। उन्होने सवाल उठाया कि ऐसे में हमारे सीएम व पीएम बङी घटना क्या करवाना चाहते हैं। उन्होने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत में है, लेकिन महिलाओं को 33 फिसदी आरक्षण लागू नही किया। चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर ही देश व लोकतंत्र सुरक्षित होगा और देश की विधानसभाओं व लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी 33 फिसदी से भी ज्यादा होगा। साथ ही चौहान ने कहा कि देश की आधी आबादी वाली महिलाएं इस बार दुर्गा बनकर सत्ता परिवर्तन करेंगीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *