चंडीगढ़, 27 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती है। लेकिन अपने आप को हाई टेक बताने वाली चंडीगढ़ पुलिस की इस बार दरियादिली देखने को मिली। जी हाँ सही सुना अपने हम चंडीगढ़ पुलिस की दरियादिली की ही बात कर रहे हैं। इस बात का जीता जगता साबुत आपके सामने है। इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा बीट बॉक्स चंडीगढ़ पुलिस की दरियादिली को अपने मुँह बयां कर रहा है। जी हाँ यह बीट बॉक्स बना तो चंडीगढ़ पुलिस के लिए है लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की रहमदिली तो देखिए पुलिस ने एक बुजुर्ग पर रहम करके यह बीट बॉक्स इस बुजुर्ग को दे दिया। जिसमें यह बुजुर्ग अपनी एक चाय की दूकान चलता है।
पुलिस के बीट बॉक्स में रखा यह सारा सामान इस बात का गवाह है कि चंडीगढ़ पुलिस ने अपना बीट बॉक्स चाय की दूकान चलाने वाले एक बुजुर्ग को दिया हुआ है जो यहाँ अपनी चाय की दूकान चलाता है। अब आप इसे चंडीगढ़ पुलिस की नामसझी समझे या दरियादिली यह आप पर निर्भर करता है। लेकिन कहीं न कहीं एक बार फिर चंडीगढ़ पुलिस अपनी इस बात को लेकर चर्चा में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
