Sunday , 1 November 2026

घर में अकेली महिला से बंदूक की नोक पर लाखों की लूटपाट

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है और पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते बदमाश लुटेरों के हौंसलें भी बुलंद होते जा रहे हैं। मामला टोहाना के आजाद नगर से सामने आया है। जहां वार्ड नंबर 13 के एक मकान से चाकु और बन्दूक की नोक पर लाखों की लूटपाट को अंजाम दिया गया। घटना के समय मकान में महिला अकेली थी। लुट के आरोपियों नेएक मोटरबाईक चालक को गोली मार कर उससे मोटरसाईकिल छिन कर फरार हो गए।  इस मामले में तीन लुटेरों के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।  

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। तो वही जिस व्यक्ति की मोटरसाइकिल को लुटेरों ने चुराया उसने भी इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। 

फिलहाल शहर के मुख्य बस स्टैण्ड के साथ लगते आजाद नगर में इस तरह की हुइ लुट की घटना से इलाके में डर का माहौल हे।  अब देखने वाली बात तो ये होगी कि सेव और सुरक्षा का दावा करने वाली हरियाणा की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाइ करती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *