सिरसा (विजय कुमार): सिरसा जिले के कई गांवों के किसान सिंचाई के लिए घग्गर नदी के फल्लड़ी पानी की मांग को लेकर विभाग के बाहर धरने पर बैठे हैं। धरने की अगुवाई कर रहे सिरसा से बीजेपी प्रत्याशी सुनीता सेतिया के बेटे गोकुल सेतिया ने पानी के मामले में अपनी ही सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस मौके पर किसानों ने पानी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि धिंगतानिया, नटार, खाजाखेड़ा, राम नागरिया, रंगड़ी सहित लगभग 9 से 10 गांव घग्घर नदी से सिंचाई के पानी की मांग कर रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोकुल सेतिया का कहना है कि वर्ष 2000 में हुडा सरकार में उनके नाना लश्मण दास अरोड़ा विधायक थे। उन्होंने सिरसा विधान सभा के कई गांवों में नहरी पानी भेजने की मंजूरी दिलवाई थी। लेकिन सत्ता बदलने के बाद बीजेपी सरकार में आई तो गांव वालों ने घग्घर से नहर निकाल कर नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग मुख्य मंत्री मनोहर लाल के सामने रखी। मुख्य मंत्री के अनाउंसमेंट के बावजूद दो साल बीत जाने के बाद भी इस बाबत कोई काम नहीं हुआ।
वहीँ इस मामले में सिंचाई विभाग के एक्ससियन एन के भोला का कहना है कि बरसात कम होने के कारण घग्घर में पानी की पहले ही कमी रहती है उसमे से नई नहर नहीं निकाली जा सकती | जिसे देखते हुए पहले के प्रपोजल को ड्राप कर दिया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
