फतेहाबाद, 14 जून 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज फतेहाबाद से लुधियाना जाते हुए अचानक रास्ते में कई गांवों में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की, जिससे लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उनका काफिला जब गांव जांडली खुर्द में रुका तो ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए और खुशी से झूम उठे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों से बातचीत की बल्कि उनकी समस्याओं को भी ध्यान से सुना। युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली, और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात में सबसे खास बात रही मुख्यमंत्री की सादगी और सहज व्यवहार, जो ग्रामीणों को बेहद भाया।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने जांडली, चंद्रावल, भुना, लहरिया, टिब्बी, कुला और जाखल गांवों में रुककर आम लोगों से हालचाल जाना। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के, आम आदमी की तरह लोगों के बीच खड़े होकर संवाद किया, जिससे उनके मिलनसार और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की झलक देखने को मिली।
ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह सहजता से बातचीत की और यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री की यह पहल उनके जनता के साथ गहरे जुड़ाव और मानवीय नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
