Monday , 27 July 2026

गैंगस्टर संपत नेहरा को पंचकूला कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

पंचकूला,11जून। हरियाणा की एसटीएफ द्वारा हाल में हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए कुख्यात लारेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर सम्पत नेहरा को सोमवार को पंचकूला स्थित अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस ने ग्यारह दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने सात दिन का रिमांड दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा एसटीएफ सम्पत नेहरा से अम्बाला जेल से फरार हुए कैदी दीपू उर्फ टीनू के मामले में पूछताछ करेगी। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश पर और आगे पूछताछ की जाएगी। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार सम्पत नेहरा ने सलमान खान की हत्या के लिए उनके मुंबई स्थित निवास की रैकी भी की थी। वह सलमान की हत्या के बाद विदेश भाग जाना चाहता था। सलमान की हत्या नेहरा उनके निवास पर तब करना चाहता था जबकि वे बालकनी से अपने प्रशंसकों से मिलते है। नेहरा ने इसके लिए यह आकलन भी किया था कि कितनी दूरी से किस हथियार से हत्या को अंजाम दिया जा सकता है।

 

सम्पत नेहरा की गिरफ्तारी से हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान की पुलिस ने राहत की सांस ली है। हरियाणा सरकार ने नेहरा पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया है। पंजाब और राजस्थान की सरकारों की ओर से भी पचास-पचास हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार नेहरा हैदराबाद ने नौकरी ढूंढने के बहाने से रह रहा था। गैंग के मुखिया लारेंस विश्नोई ने राजस्थान की जोधपुर जेल से ही हैदराबाद में नेहरा के रहने का इंतजाम करवाया था। अधिकारियों के अनुसार नेहरा की गिरफ़्तारी की योजना पर काफी समय से काम किया जा रहा था। नेहरा को जिम जाने का बडा शौक है और जिम जाने के दौरान ही उसे गिरफ्तार किया गया। नेहरा चंडीगढ के किशनगढ में रहता था। चंडीगढ में वह स्टूडेंट आॅर्गेनाइजेशन आॅफ पंजाब यूनिवर्सिटी में भी सक्रिय था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *