
हरियाणा डेस्क:-अंबाला, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने अंबाला कैंट पहुंचे। यहां उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज से शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बतादें कि इनसे पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी अंबाला कैंट पहुंच स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना था। दुष्यंत ने हरियाणा बज़ट कि भी जमकर तारीफ़ की ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इनेलो कांगेस के संभवित गठबंधन पर दुष्यंत ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां पास आती है औऱ दूर होती है बाकि समय ही बताएगा ।

दरअसल गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज PGI चंडीगढ़ से सिर में बनी रसौली का ऑपरेशन कराने के बाद अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। पिछले दिनों ही PGI में डॉक्टरों ने उनके सिर पर बनी रसौली को सफल ऑपरेशन के बाद निकाल दिया है। दुष्यंत आज उनका हाल जानने उनके निवास पर पहुंचे । डिप्टी सीएम ने कहा कि परमात्मा से कामना करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जल्द स्वस्थ होकर उनके बींच आएंगे ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
