गुरुग्राम, 24 जनवरी। साइबर सिटी गुरुग्राम में गुरुवार को एक चार मंजिला इमारत ढह गई। घटना गुरुग्राम के उल्लावास की है जहाँ सुबह-सुबह चार मंजिला इमारत अचानक ढेर हो गई, जिसमें 8 लोग चार मंजिला ईमारत के मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें बचाने का कार्य जारी है।
बुल्डोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा हैं ताकि मलबे के नीचे फसे लोगों को सुरक्षित बहार निकला जा सके। हरियाणा फायर सर्विस के कर्मचारी उस जगह से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां लोग दबे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के उल्लावास गांव में सुबह करीब 5:00 बजे 4 मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई, जिसमें करीब 8 लोग रह रहे थे, जोकि मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। वहीं मलबे में फसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच लोगों को निकालने में जुटी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
