Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुग्राम(सतीश ) : रविवार को गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन इलाके में डीटी मेगा मॉल के बाहर ये शख्स शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था.गाड़ियों पर पत्थर मार रहा था.मॉल में बदतमीजी कर रहा था.इतना ही नहीं सड़क पर आने जाने वालों से गाली ग्लौज भी कर रहा था.इसी दौरान इस बूजुर्ग महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे भी बदतमीजी कर दी.इस विदेशी युवक की करतूतों की शइकायत गुरुग्राम पुलिस कंट्रोल रूम को की गई.जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफअतार कर लिया.जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया.
शुरुआती पूछताछ के मुताबिक आरोपी एस्टोनिया का रहने वाला है और भारत में एक एड कंपनी के साथ काम का करार कर के आया है.पुलिस ने आरोपी की वीजा और पास्पोर्ट दोनों खंगाले है जो सही पाया गया है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
