गुरुग्राम के एक निजी अस्पातल के बेड पर पड़ा ये सीए फाइनल इयर का छात्र है। इस छात्र की गलती बस इतनी है कि ये अपने दोस्त को छोड़ कर जैसे ही वापस मुड़ा एक कार के सामने आ गया। कार सवार युवकों से इस बात को लेकर पहले इस युवक की तू तू मै मै हुई और फिर गुस्से में लाल हुए कार सवार युवकों ने पीड़ित को कार में खींच लिया और एक सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की। पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपी उसके उपर लात घूंसा और लाठी डंडा की बारिश कर रहे थे। आरोपी पीड़ित को अधमरा छोड़ कर फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आऱोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है साथ ही पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है..ताकी आरोपियों का सुराग लग सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
