शाहबाद के गांव खरिंडवा में जमीनी विवाद पर हुए खूनी संघर्ष के बाद मुस्लिम जन कल्याण संस्था हरकत में आई और मामले के मद्देनजर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शमशाद अली गाँव पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा लिया। गाँव पहुँचने पर शमशाद अली ने इस तरह के हालातों की निंदा करते हुए एसे मामलों में प्रशासन को सतर्क रहने की बात कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शमसाद अली ने कहा कि प्रशासन के आला अधिकारी अस्पताल में घायलों के इलाज का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से उनको शिकायत मिली है कि जहां जहां उनकी समुदाय के लोग अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। वहां इलाज में कोताही बरती जा रही है। शमशाद अली ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त से इस बारे में फोन पर बातचीत की है और उपायुक्त ने उनको भरोसा दिलाया है कि किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की उन्होंने कहा कि इस मामले में जितने भी धार्मिक और अकलमंद संगठन है सहयोग करेंगे।
मामले में पैदा तनाव को देखते हुए गाँव में सुबह से भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है ,पुलिस जाँच अधिकारी घटना स्थल पर निरक्षण करने पहुंचे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
