चंडीगढ़, 26 जनवरी: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस की टूकड़ी ने सलामी दी और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्रवीण अत्रे ने कहा, “आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं जब हमारे देश के संविधान को लागू किया गया था। हम सभी को संविधान की मर्यादा का सम्मान करते हुए एकता और भाईचारे के साथ अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक एक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को याद करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य भी इस लक्ष्य को पूरा करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
प्रवीण अत्रे ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में किए गए प्रयासों को सराहा और बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण से पहले ही 25 हजार युवाओं को योग्यतानुसार सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया, जिससे प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत मिली।
इसके अलावा, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लागू की गई योजनाओं को और गति देने की बात की, ताकि आमजन को इन योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए “हर घर गृहणी योजना” जैसी योजनाओं को लागू किया गया, जिससे हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है।
प्रवीण अत्रे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार निरंतर राज्य को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, और आने वाले समय में राज्य में और भी विकासात्मक कार्य किए जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
