Wednesday , 4 November 2026

क्या शिवशीष का घमंड पड़ गया बाकी घरवालों पर भारी?

चंडीगढ़ 16 नवंबर : कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस सीजन 12 यूँ तो अपने आप में ही चर्चा का नाम है,पर आये दिन इसमें होने वाले टास्क और इसमें रह रहे प्रतिभागी ही खासी चर्चा ले जाते हैं ।जी हाँ हम बात कर रहे आज रात प्रसारित हुए बिग बॉस शो की जिसमें एक टास्क के दौरान रोमिल जो कि घर के नए कपतान बने हैं को जेल भेजने की सज़ा के तोर पर घर के बाकि सदस्यों में से तीन नामो का चुनाव सहमति से करना था उन्होंने एक एक करके मेघा,सुरभि और शिवशीष का नाम लिया। वहीँ दूसरी ओर सुरभि ने एक बार फिर घर में उनके नाम को चुने जाने पर बवाल कर दिया। जिसके उपरांत शिवाशीष ने तो सभी नियमो को तोड़ते हुए जेल न जाने को कह दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घरवालों और शिवाशीष के ऐसे घर के नियमो को तोड़ने पर बिग बॉस ने जहां न केवल इस सज़ा देने के टास्क को रद्द किया,बल्कि जेल जाने की अवधि को ही समाप्त करते हुए मेघा को जेल से बाहर अजाने की भी घोषणा की। इसके बाद बिगबॉस का गुस्सा यहीं शांत न होकर उन्होंने सजा के तौर पर रोमिल को छोड़ सभी घरवालों को अगले हफ्ते के लिए सीधे सीधे नॉमिनेट भी कर दिया। बिग बॉस के गुस्से का शिकार हुए सभी घर वालों ने वही इसका ज़िम्मेदार केवल शिवाशीष को ठहराया।वहीँ दूसरी और सोमी ने तो शिवाशीष को यह तक कह डालाआपका घमंड हमपर भरी पद गया। अब देखना ये है की कल शुक्रवार का वार में सलमान खान किसे इसका ज़िम्मेदार मानते है? क्या शिवाशीष को नियम उलंघन के लिए घर से निष्कासित किया जा सकता हैं ?

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *