Saturday , 31 October 2026

कृषि बिलों में संशोधन की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस नेताओ ने कृषि बिलों में संसोधन की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा,,,,,,,वहीं ज्ञापन देने के बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि राज्यपाल अपने पद के चलते संवैधानिक तौर पर बंधे हुए है,,,,,,,,,,उन्होने कहा कि हमारी मांग पर राज्यपाल महोदय ने मानवीय दृष्टिकोण दिखाया है,,,,,,,,,,,कांग्रेस के लिए ये लड़ाई एक-दो दिन की नही हैं,,,,,बल्कि कांग्रेसी कार्यकर्ता औऱ नेता किसानों के समर्थन में खड़ा रहेगा,,,,,उन्होने कहा कि किसानों के हित में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह इस मौके पर कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि 3 कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाए चला रही है,,,,, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता किसानों से मिलकर उनको तीनों कृषि कानूनों के बारे में बता रहे हैं,,,,,,कुमारी शैलजा ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को कांग्रेस की तरफ से हरियाणा में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा,,,,,,,क्योंकि यह दोनों दिन महत्वपूर्ण है,,,,,,इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था,,,,,,,, राष्ट्रपिता ने गरीबों की आवाज उठाई थी,,,,,,,,वही शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था लेकिन आज सभी लोग इस सरकार से परेशान हैं,,,,,,,,,,बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर किसानों के कंधे का इस्तेमाल करने के आरोपों पर कुमारी शैलजा ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें मौका ही क्यों दिया,,,,,,,,,,, यदि बीजेपी तीनों कृषि कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी दे देती,,,,,,,, तो कांग्रेस सड़कों पर नहीं उतरती,,,,,,, बीजेपी का मकसद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना और अन्नदाता को खत्म करना चाहती है,,,,,,,

वहीं मामलें में नेता विपक्ष भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम किसान हितों की पूरी लड़ाई लड़ेगे,,,बतादें कि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक चंडीगढ़ प्रदेश मुख्यालय पर एकजुट हुए,,,,,, जहां से जुलूस की सख्त शक्ल में राजभवन के लिए निकले,,,,, लेकिन 100 मीटर चलते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक लिया,,,,,,,वहीं पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस और वाटर कैनन के भी इंतजाम किए हुए थे,,,,,, जैसे ही कांग्रेस का शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में बैरिकेट्स के पास पहुंचा तो पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया,,,,,,इसके बाद काफी देर तक गहमागहमी होती रही,,,,जिसके बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को अपना ज्ञापन सौंपा

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *