कुरुक्षेत्र (शाहाबाद): कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे की मीना मार्केट में शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कारोबारी शांतनु पर ताबड़तोड़ 8-9 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना इलाके में दहशत फैलाने वाली साबित हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, शांतनु जैसे ही अपनी गाड़ी से सामान लेने के लिए उतरे, उसी वक्त बाइक पर आए अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग में उसकी छाती और गर्दन में कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत आदेश अस्पताल मोहड़ी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस यह संभावना जता रही है कि यह विवाद शराब कारोबार से जुड़ा हो सकता है या किसी आपसी रंजिश की वजह से हुआ हो। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचकर शोक जताया। अभी तक हमलावरों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
