कुरुक्षेत्र,11 अगस्त 2025। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर-4 स्थित कीर्ति नगर में सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। करीब आधी रात 12 बजे तीन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली स्थानीय निवासी नरेश कुमार के पैर में लगी, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शराब कारोबारियों से जुड़ा मामला!
सूत्रों के अनुसार, हमलावर शराब कारोबार से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, हालांकि घायल नरेश कुमार का इस धंधे से कोई लेना-देना नहीं है। घटना के पीछे की असली वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।
गोलियों की आवाज से दहशत
रात के सन्नाटे में गूंजती गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए। पुलिस के पहुंचने के बाद ही लोग बाहर निकले। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
