
हरियाणा डेस्क:-रोहतक के आजादगढ़ में एक सनकी युवक का छत पर बेल्ट से कुत्ते को बेरहमी से पीटते हुए का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वीडियो में सनकी युवक कुत्ते को बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है यही नहीं कुत्ते को उठा उठा कर भी पटक रहा है जिससे कुत्ते की दोनों पैर की हड्डियां टूट गई। जानकारी के अनुसार बेसहारा पशुओं की एनजीओ होम इंडिज के सदस्य अरविंद कुमार को आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला जिसमें एक युवक अपनी बेल्ट से बेरहमी से छत पर एक कुत्ते को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है अरविंद ने सोशल मीडिया पर आरोपी की जानकारी मांगी तो आरोपी की पहचान रोहतक के ही कुआं वाली गली के सीटू के रूप में हुई है जो कुत्ते को बेरहमी से पीट रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अरविंद ने यह भी बताया कि सीटू ने पहले भी एक कुत्ते को इसी तरह बेरहमी से पीटा था फिलहाल कुत्ते के पीछे के दोनों पैर की हड्डियां टूट गई है अरविंद ने बताया कि ऐसा लगता है कि शायद कुत्ता कभी भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा वही पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है और अरविंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन चाहे जो भी हो 18 सेकंड के वीडियो को देखकर आपकी आत्मा किसी की भी कांप उठेगी ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
