Monday , 27 July 2026

किसानों व प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद किसान नेता मक्खन सिंह को मिली जमानत

हरियाणा डेस्क: किसानों व प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद मंगलवार को किसान नेता मक्खन सिंह को जमानत मिल गई है। जिसकी पुष्टि जमानती व किसान नेता रमेश डांगरा ने दी। रमेश ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सदर थाना में तीन दिन से धरना चल रहा था।  प्रशासन ने धरने के दबाव के चलते विकास व रवि को भी रिहा करवा दिया है। रमेश ने बताया कि विधायक के निजी सचिव के बयान पर दर्ज हुए मुकदमे में किसान नेता मक्खन सिंह फतेहपुरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसको कोर्ट से जमानत मिल गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब किसान कृषि कानून के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे

आगे कहा. कि किसान मोर्चा ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया था। उन्हें विश्वास था कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जमानत मिल जाएगी । लेकिन जब मक्खन सिंह को जमानत सोमवार को नहीं मिली। तो प्रशासन की कार्रवाई पर आशंका पैदा हुई और किसान नेता गुरनाम सिंह यहां दोबारा वापस आ गए। आगे कहा कि मंगलवार को मक्खन सिंह जमानत मिल गई है अब सभी किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे तथा तीन कृषि कानून के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *