Thursday , 10 September 2026

किसानों के समर्थन में उतरे नीजि स्कूल, 8 दिसंबर को बंद रहेंगे हरियाणा के नीजि स्कूल

दिल्ली बार्डर पर लगातार आंदोलन कर रहे किसानों को हर एक ओर से समर्थन मिल रहा है। तो वहीं अब इसी कड़ी में फतेहाबाद के नीजि स्कूलों का नाम भी जुड़ गया है। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल संघ ने किसानों का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है और 8 दिसंबर को भारत बंद में समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि भारत बंद के दौरान सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखा जाएगा। प्राइवेट स्कूल संघ के फतेहाबाद जिला प्रधान शैलेंद्र गोस्वामी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है और आज वो तकलीफ में है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि किसान की तकलीफ को हम समझें और उनका साथ दें। 

8 दिसंबर को भारत बंद के दौरान फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल संघ की ओर से सभी प्राइवेट स्कूल बंद रखे जाएंगे और प्राइवेट स्कूल में किसी भी तरह का ऑनलाइन कार्य नहीं होगा। ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य बिल्कुल बंद रखा जाएगा और स्कूलों के मुख्य गेट पर ताले लगा कर रखे जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *