लुधियाना, 25 अगस्त। लुधियाना के करतार नगर फाटक के पास ब्रिजा गाड़ी में एक नौजवान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक का नाम दीपेंद्र बताया जा रहा है जोकि अपने जीजा के संस्कार पर आया हुआ था और संस्कार के अगले ही दिन युवक की डेड बॉडी उसकी कार से मिली जिससे परिवार में एक बार फिर से मातम का माहौल छा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार नौजवान की मौत नशे के कारण हुई है। जिससे नाराज लोगों ने पंजाब की मौजूदा सरकार व पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े करते हुए दिन प्रतिदिन नशे के कारण हो रही मौतों का जिम्मेदार पंजाब की मौजूदा सरकार व पुलिस को ठहराया। सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले हुई मृतक के जीजा की मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण ही हुई थी।
इस बारे में ASI धर्मेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं नशे की ओवरडोज पर पूछे सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
