तोशाम,23 मार्च । भिवानी मार्ग पर गांव बीरन के पास कार के सामने नीलगाय आ जाने से दांग कला निवासी दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दांगकला निवासी अमित अपने नाना नानी को छोड़कर भिवानी से वापस आ रहा था। रास्ते मे गांव के बलबीर, जयसिंह, उमेश व नवीन मिल गए जिनको अमित ने अपनी कार में बैठा लिया। जब वे बीरण गांव के पास पहुचे तो नीलगाय अचानक कार के सामने आ गई जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद चालक अमित व बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव का ही जयसिंह गभीर रूप से घायल हो गया। वही गाड़ी में सवार उमेश व नवीन बाल बाल बच गए। शवों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोशाम में लाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
