नांगल चौधरी, 22 अगस्त : नांगल चौधरी के गांव तोताहेड़ी में एक नाबालिक बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक नाबालिक को स्टेज प्रोग्राम में काम दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया और इस घिनोई वारदात को अंजाम दिया। जब बच्चे ने घर वालों को बताने की बात कही तो आरोपी ने बच्चे को उसकी बहन से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी से बच्चा डर गया और करीब ढाई महीने तक किसी को कुछ नही बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार बच्चे के माता पिता नही है। इसलिए वह अपनी बहन के पास चला गया। जहाँ उसे उदास रहते देख जब उसके जीजा ने उसकी उदासी का कारण पूछा तो बच्चे ने आप बीति अपने जीजा को बता दी। जिसके बाद बच्चे के जीजा ने बीती 17 तारीख को नांगल चौधरी थाने में इस मामले की शिकायत दी ।
6 दिन बिट जाने के बाद भी पुलिस ने ना तो आरोपी को पकड़ा और ना ही शिकायत दर्ज की है। बता दें इन्साफ के लिए बच्चे के परिजन यानि उसकी बहन और जीजा रोज थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं दूसरी और गांव के ही कुछ दबंग लोग उन पर फैसले का दबाव भी बना रहे हैं। जब मामला मीडिया की नजर में आया तो पुलिस ने FIR दर्ज करने की बात कही।
सोचने वाली बात यहाँ ये है कि आखिर पुलिस क्यों आरोपियों को बचा रही है। बता दें 6 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने की बात तो कही है लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं नाबालिग डरा सहमा हुआ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
