फतेहाबाद, 4 जुलाई। फतेहाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बिजली और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया। फतेहाबाद के बिघड़ रोड पर कांग्रेसियों ने मटके फोड़ और ट्यूबलाइट तोडकर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान गर्मी होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन को बीच रास्ते में ही पूरा करके खिसक लिए। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के द्वारा फतेहाबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर लाल बत्ती चौक तक प्रदर्शन करते हुए जाना था और उसके बाद लाल बत्ती चौक पर कांग्रेसियों द्वारा मटका और ट्यूब लाइट तोड़कर कर अपना रोष जाहिर किया जाना था। लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण बीच रास्ते यानि बिघड रोड पर ही कांग्रेसियों ने प्रदर्शन को संपन्न कर दिया।
इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस प्रभारी ओमप्रकाश करवाने ने कहा कि आज जनता बिजली और पानी को लेकर बीजेपी सरकार से पूरी तरह से त्रस्त है। सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है और यही कारण है कि कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
