टोहाना, 22 जून(नवल सिंह): नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में आज सुबह लगभग 7 फिट का एक जहरीला सांप घुस गया। एक गर्भवती महिला की नजर जब सांप पर पड़ी तो उसने शौर मचाया। शौर सुनकर अस्पताल स्टाफ व वंहा उपस्थित लोग इक्कठा हो गए। इतने में सांप बच्चों की नर्सरी में जा घुसा गनीमत रही कि उस दौरान वंहा कोई नवजात बच्चें नही थे। इसकी सुचना जब एसएमओ को मिली तो उन्होंने फोन कर वन्यजीव रक्षा विभाग के कर्मचारी डॉक्टर गोपी को इसकी सुचना दी। उनके वंहा पहुंचने से पहले ही दहशत में आए लोगों ने सांप को मार डाला।
वन्यजीव रक्षा विभाग के कर्मचारी डॉक्टर गोपी राम ने बताया कि उन्हें अस्पताल में सांप घुसने की सुचना मिली। सुचना मिलते ही वह तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचे लेकिन उनके वहां पहुँचने से पहले ही दहसत में आए लोगों ने सांप को मार दिया। उन्होंने अस्पताल के चरों और फैली गंदगी को इस हादसे का कारण
बताया।
इस घटना के बाद लेबर रूम में दाखिल गर्भवती महिलाओं के अलावा नवजात बच्चों की माँ व परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
