Sunday , 26 July 2026

करनाल में स्वच्छता अभियान की खुली पोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ”स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” इस स्वच्छता के मिशन को चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं अगर जमीनी हकीकत से जुड़कर देखा जाए तो कहानी कुछ ओर ही बयां होती है। स्वच्छता के पर्व में हरियाणा के करनाल जिले में नगर पालिका के नगर परिषद नगर निगम कार्यकारी अधिकारी एवं पंचायतों में स्वच्छता को लेकर चलाए गए स्वच्छता अभियान में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पद अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग तो लिया लेकिन सिर्फ खानापूर्ति के लिए मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने के बाद सभी कार्यकर्ता, अधिकारी व जनप्रतिनिधि छूमंतर हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

जहां एक और पूरे देश के अंदर स्वच्छता को लेकर इस पर्व को मनाया जा रहा है वहीं अगर बात करें CM सिटी करनाल की जहां इसकी शुरुआत सुबह 10:00 बजे से होनी थी वही 11:30 बजे के बाद इस कार्यक्रम को शुरू किया गया लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति तक ही सिमट गया !11:00 बजे के बाद करनाल बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका के नगर परिषद नगर निगम कार्यकारी अधिकारी जिले के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को लेकर अभियान तो चलाया लेकिन कुछ देर झाड़ू पकड़ कर मीडिया के सामने रूबरू होने के बाद सभी के सभी छूमंतर हो गए !स्वच्छता की अगर बात जमीनी हकीकत से जुड़कर की जाए तो यह स्वच्छता के दावों की पोल खोलती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *