Sunday , 26 July 2026

कंगना ने ‘गो ग्रीन’ थीम पर मनाया अपना Birthday, नए घर में लगाए 31 पौधे

मनाली : कंगना ने अपने जन्मदिन पर मनाली स्थित घर पर पौधे लगाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कंगना की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो पौेधे लगा रही है। यह तस्वीर उसकी बहन रंगोली ने ट्विटर पर पोस्ट की है। उसने पिछले हफ्ते से लेकर अब तक अपने जन्मदिन के लिए 31 पौधे लगाए हैं। इसके माध्यम से वह सभी को वृक्षारोपण का संदेश देना चाहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मनाली में अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। वह इस बार कुछ अलग अंदाज से अपने जन्मदिन को सैलिब्रेट करना चाहती है। बॉलीवुड की क्वीन बनने से पहले वह हिमाचल की वादियों में एक आम लड़की जैसी जिंदगी बिता रही है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिया है। कंगना ने पिछले एक हफ्ते में अपने जन्मदिन की तर्ज पर नए घर के गार्डन में 31 पेड़ लगाए हैं। उन्होंने 31 साल पूरा होने पर अपने घर के बाहर 31 पौधे लगाए।

 

आपको बता दें कि कंगना ने कुछ वक्त पहले करीब 10 करोड़ में मनाली में एक घर खरीदा था। वह अपने पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रही है। उसने दोपहर में परिवार के साथ लंच की प्लानिंग की है। उसका जन्म भी मनाली के करीब बांबला में ही हुआ है। बता दें कि कंगना अब कीवी, चेरी, एपरीकॉट और सेब के पेड़ लगाना चाहती है। इसके अलावा कंगना ने खुद को एक शानदार पियानो भी गिफ्ट किया है और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग लेना भी शुरु कर दिया है। कंगना का कहना है कि मैं हमेशा से ही पियानो सीखना चाहती थी और यह सबसे सही समय है।

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *