यमुनानगर के सागड़ी गांव के पास अनयंत्रित होकर ऑटो पलटने से एक वर्षीय बच्चे और महिला की मौके पर ही मौत हो गई ,और अन्य पांच लोग घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच शवों को कब्जे में ले लिया और ग्रामीणों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग मुलाना शीतला माता के मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे कि अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे एक बच्चे सहित एक महिला की मौत हो गई और अन्य घायल हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
