चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाइयां भी सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समिति के गठन की घोषणा की है। यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
समिति में प्रमुख रूप से जींद के सफीदो निवासी विजयपाल एडवोकेट को प्रदेश संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ कुरुक्षेत्र सेक्टर-8 निवासी मदन मोहन छाबड़ा को प्रदेश सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
