अम्बाला , 13 जून 2025 – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने त्वरित और सख्त फैसले से बिजली विभाग में कार्यशैली को लेकर संदेश दे दिया है। अम्बाला छावनी के चंदपुरा गांव में 15 दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को न बदलने के कारण ऊर्जा मंत्री ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (JE) संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ट्रांसफारमर बदलने में ढिलाई पर होगी सीधी कार्रवाई” – अनिल विज
मंत्री विज ने कहा कि “मैं पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुका हूं कि शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर को एक घंटे के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे के भीतर ठीक या बदला जाना चाहिए। 15 दिन तक कार्यवाही न करना लापरवाही ही नहीं, बल्कि जनता के साथ अन्याय है।”
ग्रामीणों की शिकायत पर तुरंत एक्शन
चंदपुरा गांव के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते 15 दिन से हो रही परेशानी की शिकायत सीधे मंत्री अनिल विज से की थी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री एरिया सब-डिवीजन, अम्बाला के JE संजय कुमार को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए JE को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
शिकायत के बाद तुरंत बदला गया ट्रांसफार्मर
न केवल JE के खिलाफ कार्रवाई हुई, बल्कि शिकायत के बाद बिजली निगम द्वारा तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और मंत्री के त्वरित फैसले की सराहना की है।
बिजली निगम के अधिकारियों को सख्त चेतावनी
मंत्री विज ने साफ कहा है कि “बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। अगर किसी भी अधिकारी ने मेरी गाइडलाइन की अवहेलना की, तो सीधी कार्रवाई की जाएगी – चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
