भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह इस महीने हरियाणा में आ रहे है। अमित शाह हरियाणा के जींद में 15 फ़रवरी को एक रैली करेंगे। रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने अभी से एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। मनोहर सरकार के मंत्री इस रैली को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश के अलग अलग इलाको में जाकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर उन्हें रैली में भाग लेने का निमंत्रण देने पहुँच रहे है। इसी के चलते राज्यमंत्री नायब सैनी आज सिरसा पहुंचे जहाँ उन्होंने ऐलनाबाद में कार्यकर्ताओ से बैठक कर रैली का निमंत्रण दिया।
इस मौके पर नायब सैनी ने हरियाणा की मुख्य विपक्षी दल इनेलो पर भी निशाना साधा,नायब सैनी ने कहा की इनेलो का विज़न है की अपने परिवार के लोगो को कहा एडजस्ट करना है. उन्हें प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है,नायब सैनी ने कहा की इनेलो का सूपड़ा साफ़ होने वाला है,वही कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए नायब सैनी ने कहा की कांग्रेस गुटबाज़ी की माला है,कांग्रेस में कार्यकर्ताओ का कोई सम्मान नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
