इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला मुंबई से वाराणसी जा रही थी और उड़ान के दौरान ही उसे बेचैनी महसूस होने लगी। महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब महिला की हालत गंभीर हुई, तो पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के तहत विमान को रात करीब 10 बजे छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने महिला का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
साथ ही, पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और महिला के शव को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भेज दिया। इसके बाद विमान को फिर से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
