पंचकूला, 22 अगस्त : पंचकूला सेक्टर -20 में बीती रात एक बिजनेसमैन राजेश जब अपनी पत्नी के साथ जीरकपुर से अपने बेटे को दिल्ली के लिए बस पर ड्रॉप करने के बाद वापिस लौट रहे थे तो सन सिटी के पास पहुँचते ही राजेश कुमार की इनोवा गाड़ी को पीछे से आ रही फॉरच्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी को टक्कर लगते ही राजेश अपनी कार से नीचे उतरा और पीछे जाकर कार में लगी डेंट को देखने लगा। तभी अचानक फॉरच्यूनर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे लडक़े ने राजेश को सॉरी कहा, लेकिन उसी दौरान दूसरा युवक गाड़ी से बाहर आया और राजेश की इनोवा गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। युवक को अपनी ही गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठते हुए देख राजेश भागकर वहां पहुंचा और युवक को रोकने की कोशिश की। राजेश के विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल निकाल कर उसे धमकी दी और पिस्टल से फायर कर दिया। इस फायरिंग में राजेश बाल बाल बचा। तभी अचानक फॉरच्यूनर गाड़ी से एक और युवक बाहर निकला और उसने रॉड से राजेश के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह सब होता देख जैसे ही राजेश की पत्नी कार से नीचे उत्तरी तो बदमाश मौका पाते ही इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
