Sunday , 1 November 2026

आईएसआई की एजेंट को सेना संबंधित जानकारी भेजने वाला आरोपी न्याययिक हिरासत में

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक महिला एजेंट को भर्तियों सम्बन्धित जानकारी भेजने के आरोप में  सोनीपत के गन्नोर के गांधी नगर निवासी गौरव शर्मा को रोहतक पुलिस और आईबी की संयुक्त टीम ने मॉडल टाउन से 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।  जिसे  कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को आज फिर दोबारा कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को चौदह दिन के लिए न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला की उसने आईएसआई की महिला एजेंट को हन्नी ट्रैप में फंस कर फेसबुक और व्हाट्सअप के जरिये सेना भर्तियों की जानकारी भेजी है। इस मामले में पुलिस की एसआईटी टीम और आईबी की टीम लगातर आरोपी के संपर्क में जो लोग थे उनकी भी जाँच कर रही है।
पुलिस ने अमिता अहलूवालिया नामक महिला को जानकारी भेजने से इंकार किया। मगर महिला की आरोपी से फेसबुक और व्हाट्सअप  के जरिए कई बार बातचीत हुई है इस बात की पुष्टि की।
जाँच अधिकारी सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे चौदह दिन के  लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आईएसआई एजेंट को कई बार सेना की भर्तियों की जानकारी भेजी है। अमिता अहलूवालिया नाम की महिला को आरोपी ने कोई ऐसी जानकारी नहीं भेजी है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *